सोनभद्र, फरवरी 15 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के कुलडोमरी, जोगिंद्रा और रणहोर ग्राम पंचायतों में बनवासी सेवा आश्रम की ओर से रविवार को संविधान यात्रा निकालकर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई गई। इस दौरान ग्रामीणों को संविधान के मूल तत्वों, अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि धुर्वाह में बंधी निर्माण कार्य के दौरान आधा दर्जन मनरेगा मजदूरों की मजदूरी अब तक बकाया है। यही स्थिति जोगिंद्रा और कुलडोमरी के अन्य गांवों में भी है। मजदूरों का कहना था कि कई बार मजदूरी भुगतान की मांग करने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला है। इस पर यात्रा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को जरूरी अभिलेख जुटाने और जागरूक युवाओं को आगे आकर पहल करने की सलाह दी। वहीं गुलालीडीह और खोड़िया गांव के ग...