दुमका, जनवरी 5 -- दुमका। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू के अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से पेसा कानून लागू होने पर पोषण सखी संघ के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक बसंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया। बैठक में प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य बच्चों मंडल, जिला कोषाध्यक्ष माहेश्वरी मुर्मू, जिला सलाहकार समिति सदस्य कंचन हांसदा सहित काफी संख्यामें पोषण सखी संघ के सदस्य शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...