धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद धनबाद एकीकृत पोषण सखी संघ की ओर से रविवार को गोल्फ ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह के पहले राज्य इकाई की बैठक भी की गई। बैठक में 6 जिलों की पोषण सखियों ने भाग लिया। गिरिडीह में हुई राज्य कमेटी की बैठक के निर्णय पर असहमति जताई गई। पूर्व की राज्य कमेटी पर ही विश्वास जताया गया। धनबाद पश्चिमी जिलाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से रजनी रवानी का चयन किया गया। इसके बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अंजनी पासवान, प्रदेश संगठन महामंत्री पार्वती सोरेन, प्रदेश संरक्षक सोनी पासवान, धनबाद जिलाध्यक्ष डिंपल चौबे, सुषमा कुमारी, कोषाध्यक्ष मनोरमा देवी, प्रमिला पासवान, सैबुन निशा सहित अन्य पोषण सखियां मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...