दुमका, दिसम्बर 14 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ के जरमुंडी इकाई की एक बैठक के प्रखंड उपाध्यक्ष सरस्वती देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में प्रदेश संरक्षक विजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू, जिला कोषाध्यक्ष माहेश्वरी मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक को प्रदेश संरक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर कुपोषण उन्मूलन हेतु पोषण सखियां लगातार कार्य करती आ रही हैं। परंतु उन्हें इस कार्य के लिए मानेदय बहुत कम मिल रहा है, जिससे परिवार चलाने में उन्हें काफी कठिनाई हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि समान काम, समान वेतन लागू किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू ने कहा कि पोषण सखी अच्छा कार्य कर रही है, सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग है। जिला कोषाध्यक्ष माहेश्वरी ...