सीतामढ़ी, जनवरी 28 -- शिवहर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रसार कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को आंगनवाड़ी सेविकाओं के लिए पोषण वाटिका एवं हमारा स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्रकी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने पोषण वाटिका की अवधारणा, आवश्यकता एवं ग्रामीण परिवारों में इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पोषण वाटिका न केवल संतुलित आहार उपलब्ध कराने में सहायक है, बल्कि परिवार के स्वास्थ्य सुधार और बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं में कुपोषण को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रशिक्षण के दौरान केन्द्र के गृह विज्ञान की वैज्ञानिक डॉ. एनएचएम इंगलिंग ने प्रशिक्ष...