भागलपुर, मई 25 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पिंकी कुमारी की अध्यक्षता में शनिवार को पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षण के साथ संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को पढ़ाई के साथ उचित देखभाल और उनके मानसिक और शारीरिक विकास को लेकर समाजिक तौर पर बेहतर बनाना है। खासकर दिव्यांग बच्चों को पहचान कर उन्हें रेफरल अस्पताल में नामांकन कराना, तीन वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभिक उत्प्रेरण गतिविधियां को बढ़ावा देना। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका निभा कुमारी, निवेदिता भारती, पुष्पांजली कुमारी एवं कार्यपालक सहायक सूरज अवस्थी ने सेविकाओं को प्रशिक्षण देकर उचित सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.