नवादा, अप्रैल 12 -- नवादा, निज प्रतिनिधि पोषण अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान एमडीएम आच्छादित जिले के 1632 प्रारंभिक स्कूलों में विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पोषण पखवाड़ा के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं कुपोषण को दूर करने के प्रयास किया जाएगा। स्कूलों में गतिविधियों का संचालन एमडीएम निदेशालय के निर्देश के अनुसार किया जाएगा। एमडीएम डीपीओ मो.मजहर हुसैन ने बताया कि पोषण पखवाड़ा का खास मकसद समाज में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना, संतुलित आहार के महत्व को बताना व विशेष रूप से बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण से जुड़ी आवश्यक जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। इसके तहत जीवन के पहले 1000 दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.