संभल, फरवरी 15 -- योगी सरकार का स्वस्थ बचपन, सशक्त नारी का संकल्प जिले में जमीनी स्तर पर नजर आ रहा है। आईसीडीएस योजना कुपोषण के खिलाफ सशक्त अभियान के रूप में उभर रही है। जिले में डीएम की निगरानी में जिले के 1772 आंगनबाड़ी केंद्र पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रहे हैं। इससे करीब 2,07,918 गर्भवती महिलाओं समेत धात्री माताओं और बच्चों को सीधा लाभ मिल रहा है। आईसीडीएस योजना के तहत जिले में टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। लाभार्थियों को हर माह 1 किलो चना दाल, 1.5 किलो दलिया और 500 मिलीलीटर रिफाइंड तेल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा प्रत्येक तीन माह में 3 किलो फोर्टिफाइड चावल भी दिया जाता है। वहीं 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों को घर ले जाने के लिए पौष्टिक राशन, जबकि 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.