चम्पावत, मार्च 6 -- बाल विकास विभाग के तीन दिनी प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण भी पढ़ाई भी के तहत तमाम जानकारी दी गई। चम्पावत ऑडिटोरियम में गुरुवार को पोषण भी पढ़ाई के तहत तीन दिनी प्रशिक्षण शुरू हुआ। बाल विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष तक के नौनिहालों को प्री एजुकेशन दी जाती है। साथ ही उनके पोषण और स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है। बताया कि प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नई शिक्षा नीति, पोषण और स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। कार्यक्रम 75 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...