रांची, सितम्बर 18 -- रांची, संवाददाता। हातमा भट्टा ऊपर टोला में बुधवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया। साथ ही, पोषण माह-2025 (17 सितंबर से 16 अक्तूबर) की शुरुआत भी हुई। डीसी ने कहा कि पोषण और स्वच्छता समुदाय की नींव हैं। मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और शौचालय के उपयोग पर विशेष ध्यान देने की अपील की। पोषण माह के तहत जागरुकता अभियान को गति देने के लिए चार पोषण प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये रथ जिले के विभिन्न इलाकों में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश फैलाएंगे। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और बालिकाओं की भागीदारी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.