बदायूं, फरवरी 10 -- बिल्सी। सोमवार को सीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 25 गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह दी गई। इस दौरान महिलाओं की सामान्य जांच के साथ ही हीमोग्लोबिन, रक्तचाप आदि की भी जांच की गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से पोषण पर ध्यान देने की सलाह दी। इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डा. अनिल कुमार गुप्ता, सुमन शर्मा, अमृता पाल, सुनील कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...