पलामू, दिसम्बर 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के चियांकी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को आठ दिवसीय समेकित पोषक तत्व प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। क्षेत्र भ्रमण के लिए गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र के गणके स्थित समेकित बिरसा ग्राम सह कृषक पाठशाला में किसानों को ले जाया गया। इस क्रम में चियांकी के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ प्रमोद कुमार ने अजोला कल्चर के बारे में बताया। अजोला कल्चर कर गाय पालन में अन्य चीजों में खेती में लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं। इसे बनाने, उपयोग करने आदि के बारे मे बताया। वर्मी कंपोस्ट इकाई मे केंचुआ खाद का निर्माण कैसे किया जाता है। उसे व्यवसायिक रूप से कैसे निर्माण किया जाए। कुकुट पालन के सोनाली ब्रीड मुर्गी का किस तरह से यहां पालन किया जा रहा है। उसे बताया गया एवं आने वाले दिनों में...