मैनपुरी, सितम्बर 26 -- मैनपुरी। नगर के एसबील जूनियर हाईस्कूल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अंतर्गत शुक्रवार को आयुर्वेद एवं योग संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद और योग की जानकारी दी गई। बताया गया कि योग क्रिया नियमित करने से स्वस्थ्य रह सकते हैं। अष्टांग योग बेहद महत्वपूर्ण है। गोष्ठी में नगर के 25 सैया के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। आहार शरीर के लिए पोषक हो। फास्टफूड से दूरी बनाएं। उन्होंने बताया कि अष्टांग योग का पालन करने से स्वस्थ रहकर लंबा जीवन जी सकते हैं। मोटा अनाज भी सेहत के लिए फायदेमंद है। इस मौके पर डा. कुलदीप वर्मा, योग प्रशिक्षक देवेंद्र सिंह, स्कूल के प्रधानाचार्य शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.