बिहारशरीफ, मई 22 -- राजगीर-गिरियक मार्ग पर लहुआर गांव के पास हुआ हादसा राजगीर से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे गिरियक की ओर राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजगीर-गिरियक मार्ग पर लहुआर गांव के पास गुरुवार की शाम अनियंत्रित बाइक पोल से टकरा गयी। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गयी। दोनों बाइक पर सवार होकर राजगीर से गिरियक की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के गोनावां गांव निवासी स्व. उपेन्द्र प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार पटेल और अस्थावां थाना क्षेत्र के नोआवां गांव निवासी कौशलेन्द्र प्रसाद के पुत्र अंजनी रंजन के रूप में की गयी है। परिजनों की माने तो दोनों जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लहुआर गांव के बजरंगबली मंदिर के पास अनियंत्रित बाइक पोल से टकरा गयी। हादसे में बाइक के परखच्च...