चित्रकूट, फरवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर के गांव के पास सड़क किनारे मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराने के बाद मिनी टैंकर आग का गोला बन गया। टैंकर बांदा जिले के नरैनी निवासी प्रकाश मिश्रा का बताया जा रहा है। टैंकर क्रशर प्लांट से डीजल देकर वापस लौट रहा था। हल्की बारिश और कोहरे की धुंध में दृश्यता कम होने की वजह से टैंकर क्रशर रोड़ में ही कीचड़ से असंतुलित होकर रोड़ किनारे लगे बिजली के पोल से टकराते हुए पलट गया। प्रभारी निरीक्षक भरतकूप उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि चालक सीतापुर निवासी 30 वर्षीय बच्चा उर्फ बाबा व सेलमेन सुधीर सिंह निवासी कपसेठी कर्वी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अग्निशमन टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक टैंकर पूरी तरह जल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...