अररिया, जनवरी 2 -- पलासी, (ए.सं) पलासी-जोकीहाट मार्ग पर मोहनियां पुलिया के समीप गुरूवार की देर रात एक बाइक के पोल से टकराने से उस पर सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक भी बुरी तरह से घायल हो गये। मृतक रंधीर ततमा पलासी थाना क्षेत्र के डेहटी वार्ड नंबर 10 निवासी राकेश लाल ततमा का बेटा था। जबकि बाइक के पीछे बैठे गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय युवक सलाम पलासी थाना क्षेत्र के ही बांसर गांव का रहने वाला है। सलाम का पलासी सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात युवक रंधीर ततमा बांसर गांव के सलाम के साथ बाइक से घर से घर लौट रहा रहा था। जैसे की उनकी बाइक मोहनियां पुलिया के समीप पहुंची अंधेरे में वह पोल से सीधे टकरा गई। इससे दोनो बुरी तरह घ...