समस्तीपुर, दिसम्बर 29 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के मथुरापुर खानपुर मुख्य सड़क पर सारी गांव के तीखे मोड़ के समीप सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मथुरापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक सड़क पर साइड लेने के क्रम में संतुलन खो बैठे, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की पहचान अकबरपुर पीतोझिया गांव निवासी पवन सहनी के पुत्र रूपक सहनी, उपेंद्र सहनी के पुत्र अतीश कुमार तथा कुंदन कुमार के रूप में की गई है। तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पीटीसी रहमत खान एवं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.