अलीगढ़, दिसम्बर 17 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सासनीगेट थाना क्षेत्र के पला भदेसी के पास पोल से गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बनूपुरा निवासी मनोज (35) पुत्र रूपराम एक निजी कंपनी में काम करता था। परिवार में तीन बच्चे व पत्नी है। परिजनों के अनुसार मंगलवार को वह पला फाटक के पास पोल पर चढ़ रहा था। तभी पैर फिसलने पर वह गिर गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्तीकरा दिया। बुधवार को उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई। वहीं,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...