बस्ती, फरवरी 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के आवास विकास टीवी टॉवर के पास पोल लगाते समय पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से वार्डों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। रविवार को बिजली विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के पास पोल शिफ्टिंग के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से को खोजने के लिए जलकल की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी। टीवी टॉवर के पास पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा रही। जेई जलकल अर्चना कुमारी ने बताया पोल लगाने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। अधिकारियों का कहना जलकल की पाइपलाइन सात इंच तक गहरी होने से खुदाई करते समय पोल गिरने का खतरा बना हुआ था। लीकेज काफी गहरा होने से टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार को टीवी टॉवर के पास पोल लगाते समय पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति प्रभावित हो गई थी। वहीं तुरकहिया, नरहरिया वा...