वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। पोल से वाहन टकराने के कारण शनिवार को लल्लापुर का ट्रांसफार्मर जल गया। लगभग दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सुचारू की गई। मामले में विद्यापीठ उपकेंद्र के जेई ने सिगरा थाने में वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नगरीय विद्युत वितरण खंड चौकाघाट के अधिशासी अभियंता कुमार सौरभ ने बताया कि तेज रफ्तार एक वाहन के चालक ने पोल में टक्कर मार दी थी। इससे ट्रांसफार्मर जल गया था और आपूर्ति बाधित हो गई थी। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस हवाले कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...