फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- जसराना थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम लोहे के पोल में उतरे विद्युत करंट से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नसूपुर सजैती निवासी 55 वर्षीय किसान वीरपाल सिंह यादव पुत्र मातादीन यादव खेती करते थे। वह रविवार देर शाम घर से खेत पर जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में बिजली के लोहे के पोल पर हाथ रखने से बिजली का करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने विद्युत सब स्टेशन पर फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सक ने उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...