गढ़वा, जनवरी 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में लगे बिजली के पोल पर केबल, टेलीकॉम और ब्रॉड बैंड कंपनियों ने अवैध तरीके से अपने तार को खींच रखा है। बिजली के पोल पर इन कंपनियों के तार खींचे जाने से तारों का जाल बिजली के तारों में उलझा है। उससे शार्ट सर्किट का खतरा बना रहता है। साथ ही इसकी वजह से आए दिन बिजली का फाल्ट आने पर मरम्मत करने में परेशानी होती है। कई गली मोहल्लों में केबल तार बेतरतीब तरीके से लटके हुए हैं। उससे अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बिजली के पोल पर बिजली तार क़े अलावा कोई अन्य तार नहीं खींचा जा सकता है लेकिन नगर परिषद क्षेत्र मे बिजली के पोल पर बिजली के तार के साथ ही केबल, टेलीकॉम और ब्रांड बैंड कम्पनियों के तारों का मकड़जाल पोल पर देखा जा सकता हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से शहर मे बिजली के खंभे...