फतेहपुर, फरवरी 18 -- खखरेरू। गन्ना लादकर जा रहे एक ट्रैक्टर में बिजली का तार फंसने से चार दिन पूर्व रसूलपुर सानी उपकेंद्र से पोषित बसवा ओल्ड फीडर का एक पोल टूट गया। नतीजतन चार सौ की आबादी अंधेरे में आने से परेशानियां उठा रही है। आलम यह है कि चार दिन बीतने के बावजूद पोल को दुरुस्त न कराए जाने के कारण जहां पीने के पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वहीं परीक्षाओं के समय परिक्षार्थियों को भी परेशानी हो रही है। बसवा ओल्ड फीडर का एक पोल गुरगौला गांव के पास टूट गया जिससे गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। गनीमत यह रही कि पोल टूटने के समय बिजली आपूर्ति बाधित थी जिससे हादसा होने से टल गया। चार दिन से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों का आरोप है कि तार नीचे लटकने की शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन सुनवाई न किए जाने के कारण ट्रैक्टर में तार फंसने से पो...