कन्नौज, दिसम्बर 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। दिलू नगला गांव से सौ शैय्या अस्पताल फीडर की लाइन अलग से निकली है। शनिवार की सुबह सड़क किनारे लगे क्षतिग्रस्त पोल अचानक धराशाई होकर गिर पड़ा। हालांकि उस दौरान रास्ते से कोई गुजर नहीं रहा था नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर उसके स्थान पर नया पोल लगाया। इस दौरान लगभग 10 घंटे तक अस्पताल की बिजली गुल रही। सौ शैय्या अस्पताल के लिए बिजलीघर में अलग फीडर बना हुआ है। इसके लिए अलग से ही लाइन बनी हुई है। शनिवार की सुबह गांव में घुसते ही सड़क किनारे लगा बिजली का क्षतिग्रस्त पोल सुबह करीब छह बजे अचानक धराशाई हो गया। हालांकि उस दौरान रास्ते से कोई गुजर नहीं रहा था, नहीं को वहां कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पोल गिरने से सौ शैय्या अस्पताल बिजली भी गुल हो ...