नवादा, फरवरी 22 -- वारिसलीगंज, उमा शंकर पाठक वारिसलीगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 की आधी आबादी के समक्ष नल जल का पानी घरों तक पहुंचना बड़ी समस्या बनी हुई है। पानी की समस्या से वार्ड के विभिन्न मुहल्ले के लोगों को जूझना पड़ रहा है। सक्षम लोग तो अपना बोरिंग से समस्या का समाधान कर ले रहे हैं पर उन लोगों को परेशान होना पड़ रहा है, जो नल पर जल निर्भर रहते हैं। सात निश्चय के तहत वार्ड में नल जल पाइप लगाया गया था। पाइप के माध्यम से पानी पहुंचाने का कार्य किया भी जा रहा है, परंतु सभी घरों तक पानी पहुंच नहीं पा रहा है। बताया गया कि नल का जल करीब वार्ड के 60 फीसद घरों तक तो आसानी से पहुंच रहा पर शेष 40 प्रतिशत लोगों के समक्ष समस्या मुंह बाए खड़ी है। गर्मी का मौसम आने वाला है। ऐसे में यदि व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं किया गया तो लोगों को और अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.