पलामू, फरवरी 17 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। प्रखंड के पोलडीह पंचायत मुख्यालय सह गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। विधायक संजय कुमार सिंह यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ऊर्फ टूटू सिंह, मुखिया संजू देवी, पंसस रुबी देवी, पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह आदि के संयुक्त नेतृत्व में कलश यात्रा शुरू हुआ। अतिथियों ने मुख्य यजमान को कलश देकर अनुष्ठान का शुभारंभ किया। कलश यात्रा यज्ञस्थल से शुरु होकर परंपरागत ढ़ोल- बाजे के की गूंज के बीच मातारानी का जयकारा लगाते गजनाधाम स्थित कररबार नदी के तट पहुंचे। जहां यज्ञाचार्य धर्मराज पांडेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोचार के बीच जलभरी की प्रक्रिया पूरी की गई। विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि इस अनुष्ठान से ग्रामीण के बीच समरसता व सदभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.