पीलीभीत, मार्च 15 -- गुरुवार की रात के समय पोल्ट्रीफार्म में अचानक आग गई है। इससे करीब काफी मुर्गों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इसके अलावा तखत, सौर्य ऊर्जा प्लेट, बैंटरी, कांटा आदि सामान भी जल गया। अगले दिन शुक्रवार की सुबह पोल्ट्रीफार्म संचालक को जानकारी हुई। उन्होंने आग से लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान होना बताया है। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव माधोटांडा के देवीपुर माइनर के पास पूरनपुर के आमिर का पोल्ट्रीफार्म है। उन्होंने बताया कि चूजे बड़े होकर मुर्गे बन गए थे जो करीब 25 क्विंटल के होते। गुरुवार की रात पोल्ट्रीफार्म बंद कर घर चले आए। वहां कोई रखवाली करने वाला नहीं था। रात के वक्त पोल्ट्रीफार्म में आग लग गई। इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। कई लोगों के साथ पहुंचे लेकिन इससे पहले आग द्वारा सभी मुर्गों की जिंदा जलकर मौत हो गई। अन्य सामान भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.