मुंगेर, जनवरी 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर मुंगेर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले का मुख्य समारोह पोलो मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां पूर्वाह्न 09:05 बजे संजय कुमार, माननीय मंत्री, गन्ना उद्योग विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री, मुंगेर जिला द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इससे पूर्व पूर्वाह्न 08:20 बजे हेरूदियारा स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होगी। समारोह के लिए पोलो मैदान को भव्य रूप से सजाया गया है। पोलो मैदान में मुख्य समारोह, प्रशासनिक कार्यालयों में भी ध्वजारोहण: मुख्य समारोह स्थल पोलो मैदान में मंच, महिला एवं पुरुष दीर्घा, पत्रकार दीर्घा, बैरिकेडिंग तथा प्रवेश-निकास की समुचित व्यवस्था की गई है। आम नागरिकों के लिए अलग प्रवेश द्वार ...