सिमडेगा, जून 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सरकार के द्वारा वर्ष 2022 से सिंगल युज प्लास्टिक के बिक्री एवं उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रतिबंध के बाद सब्जी सहित फल, किराना आदि दुकानों में कैरीबैग के रुप में इस्तमाल किए जाने वाले प्लास्टिक थैला, शादी विवाह एवं पार्टियो में उपयोग होने वाले डिस्पोजल गिलास, थर्माकोल से बने प्लेट एवं अन्य उत्पाद सभी का उपयोग और बिक्री प्रतिबंधित हो गया है। जिले में सरकार के निर्देश का कोई असर नजर नहीं आ रहा है। शहर के सब्जी मंडी, ठेठईटांगर बाजार, कोलेबिरा बाजारटांड़ में प्लास्टिक का उपयोग और प्लास्टिक उत्पाद बिकते भी नजर आए। हांलांकि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए कई लोग जागरुक भी नजर आए। शहर के सब्जी मंडी में कई लोग कपड़े का थैला पकड़े हुए नजर आए। इधर नप के द्वारा समय समय पर प्लास्टिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.