हमीरपुर, दिसम्बर 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। पहले दिन बूथों में शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ जिला महिला अस्पताल से नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया। कल सोमवार से टीमें डोर टू डोर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। शाम को आई रिपोर्ट में हमीरपुर अर्बन क्षेत्र दवा पिलाने में सबसे फिसड्डी साबित हुआ। यहां महज 41 फीसदी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जबकि सर्वाधिक बूथ कवरेज सरीला का 69 फीसदी रहा। जनपद के कुल 598 बूथों में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाई गई। 1.39 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष 77086 बच्चों को पहले दिन दवा पिलाई गई जो कि लक्ष्य का 55.41 फीसदी र...