उरई, दिसम्बर 7 -- जालौन। रविवार को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. सहन बिहारी गुप्ता ने अभियान में लगाए गए शिक्षकों, आशा बहुओं, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यक्रत्रियों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डॉ. सहन विहारी गुप्ता ने बताया कि 14 दिसंबर को आयोजित होने वाले पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को हर हाल में सफल बनाया जाना है। इस अभियान में एक भी बच्चा छूटने न पाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाई जानी है। बताया...