नई दिल्ली, जून 2 -- पाकिस्तान में बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने से लोग हिचकते हैं। कट्टरपंथियों के प्रभाव के चलते पंजाब से लेकर खैबर पख्तूनख्वा तक अकसर पोलियो ड्रॉप पिलाने वाली टीम को हिंसा का शिकार होना पड़ता है। यही नहीं अब तो गिलगित बाल्टिस्तान में भी पोलियो का एक केस मिल गया है। इसके साथ ही अब तक पीओके और पाकिस्तान में इस साल 11 लोग पोलियो के शिकार हो चुके हैं। 1 से 5 साल तक के बच्चों को साल में कम से कम एक बार पोलियो की दवा पिलाई जाती है। इस अभियान के तहत दो बूंद दवा दी जाती है, जो कारगर है। इससे भारत समेत दुनिया भर के देश पोलियो मुक्त हुए हैं। फिर भी पाकिस्तान, अफगानिस्तान जैसे देशों में इसका तीखा विरोध है। खासतौर पर खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध जैसे पाकिस्तानी राज्यों में तो पोलियो की टीम को जान से मारने तक की धमकियां म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.