पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- पूरनपुर। पोलियो की दवा पिलाने के लिए बच्चों को बुलाने गई आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ एक युवक ने मारपीट की। आरोप है कि विरोध पर कार्यकत्री पर तमंचा तान दिया। पुलिस के पहुंचने पर युवक फरार हो गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मापुर की रहने वाली विद्या देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। रविवार को वह पोलियो की दवा पिलाने के लिए बूथ से गांव में बच्चों को बुलाने गई। आरोप है कि इसी दौरान नशे में धुत युवक आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ गाली गलौज करने लगा। उसने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर कार्यकत्री की पिटाई लगा दी। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से तमंचा तान दिया। इससे खलबली मच गई। घबराई आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने डायल 112 पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस के पहुंचते ही युव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.