गया, दिसम्बर 15 -- 16 दिसंबर से शुरू हो रहे प्लस पोलियो अभियान की सफलता को लेकर सोमवार को कोंच में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच से निकलकर कोंच बाजार के मुख्य सड़क का भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक किया। अस्पताल प्रभारी डॉ. नदीम अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मी हाथों में पोलियो से संबंधित बैनर और स्लोगन लेकर शामिल हुए। "दो बूंद दवा, पोलियो हवा" और "पोलियो मुक्त भारत" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। हेल्थ मैनेजर मो. वसीम उद्दीन ने बताया कि अभियान के तहत घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए 66 टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा चौक-चौराहों और बस स्टैंड के लिए तीन ट्रांजिट टीम, एक मोबाइल टीम और एक वन मैन टीम तैनात की गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.