सहरसा, दिसम्बर 18 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय टीकाकरण माह (दिसंबर-2025) के द्वितीय चक्र के दूसरे दिन के कार्य की समाप्ति के उपरांत बुधवार की संध्या अनुमंडल अस्पताल के सभागार में संध्याकालीन समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. कुमार विवेकानन्द ने की। बैठक में पोलियो पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि परिवर्तनीय 'एक्स' श्रेणी (घर से बाहर, बीमार एवं अन्य कारणों से छूटे बच्चे) के सभी बच्चों को शत-प्रतिशत 'एक्स' से 'पी' में परिवर्तित किया जाए। घुमंतू आबादी पर विशेष ध्यान देने, ईंट-भट्ठों का भ्रमण कर जन्म से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा पारगमन स्थलों से गुजरने वाले बच्चों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। जिला प्रति...