मुंगेर, जनवरी 28 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। राजकीय पोलिटेकनिक कॉलेज रमनकाबाद में एडवांस सीएनसी प्रोग्रामिंग कोर्स (जॉब-ओरिएंटेड प्रैक्टिस अप्रोच) पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमित कुमार, निदेशक, रोलस्टॉकएक्स इंडस्ट्रीज, मुंगेर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सेमिनार के दौरान अमित कुमार ने आधुनिक औद्योगिक परिवेश में सीएनसी मशीनिंग एवं ऑटोमेशन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सीएनसी तकनीक की उपयोगिता, इसके विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र, लाभ तथा उत्पादन में सटीकता, गुणवत्ता और समय की बचत में इसकी भूमिका को स्पष्ट किया। साथ ही उन्होंने बताया कि ऑटोमेशन के बढ़ते उपयोग के साथ कुशल सीएनसी प्रोग्रामर्स की मांग निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने छात्रों को जॉब-ओरिएंटेड प्रैक्टिस अप्रोच पर आधारित एडवांस सीएनसी प्रोग्रामि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.