उरई, फरवरी 4 -- उरई। हर पात्र मतदाता के नाम सूची में शामिल करने के लिए पोलिंग बूथों पर प्रतिदिन दस से बारह बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे। उनमें पास मतदाता सूची के साथ ही पर्याप्त मात्रा में फार्म भी उपलब्ध रहेंगे जिससे किसी का नाम न होने पर तत्काल फॉर्म भरवाया जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने बताया जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाता सहायता केन्द्र हैं, जिस पर बीएलओ 10 से 12 बजे तक निर्वाचक नामावली की सूची के साथ रहेंगे। अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत,डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची की प्रति भी शामिल रहेगी। इसके साथ 2003 की अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रति, फार्म-6, फार्म-7 व फार्म-8 की उपलब्धता केन्द्र पर सुनिश्चित की गई है। बीएलओ द्वारा मतदाता सहायता केन्द्र पर पात्र नागरिकों को मैपिंग व दावे एवं आपत्तियों से संबंधित फार्मों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.