गुमला, फरवरी 23 -- गुमला, प्रतिनिधि । इस वर्ष नगर परिषद चुनाव में महिलाओं की भूमिका सबसे अधिक प्रभावशाली बनकर सामने आई। वोटिंग को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया और उन्होंने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र की असली ताकत अब उनके हाथों में है। नगर परिषद गुमला क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या 20,765 है, जो पुरुष मतदाताओं से अधिक बताई जा रही है। वहीं, पूरे शहर में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 39 हजार के करीब है।22 वार्डों वाले गुमला नगर परिषद क्षेत्र में नौ वार्ड ऐसे हैं, जहां केवल महिलाएं ही प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में चुनावी परिणाम की दिशा तय करने में महिलाओं की भूमिका स्वाभाविक रूप से निर्णायक मानी जा रही है। यही कारण है कि मतदान का पूरा दारोमदार काफी हद तक महिला मतदाताओं पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.