औरंगाबाद, मार्च 19 -- कुटुंबा प्रखंड के एनएच 139 के पोला गांव के समीप से बनने वाले बाईपास निर्माण में भूमि अधिग्रहण से जुड़े किसानों का एक शिष्टमंडल सीओ चंद्र प्रकाश से मिला और अपनी समस्याएं रखी। उन्होंने समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन भी सौंपा। किसान अजय सिंह ने बताया कि भूमि अधिग्रहण से जुड़ा नोटिस अभी तक कई किसानों को नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अधिग्रहण से जुड़े किसानों को चिन्हित कर नोटिस दिया जाए। भूमि के रैयतीकरण की बात भी उन्होंने रखी और कहा कि किसानों को भूमि की प्रकृति के आधार पर उचित मुआवजा मिलना चाहिए। यह अभी कहा कि जबतक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता है, वे निर्माण कार्य को बाधित रखेंगे। सीओ ने कहा कि किसानों की समस्याओं से भारी अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और उसका समाधान किया जाएगा। इस मौके पर अजय सिंह, राहुल सिंह, उपेंद्र सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.