पलामू, फरवरी 22 -- हुसैनाबाद। यज्ञाचार्य धर्मराज पांडेय के नेतृत्व में पोलडीह-जगदीशपुर गांव में आयोजित देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर महा भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें काफ़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यज्ञाचार्य ने वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन आहुति की प्रक्रिया पूरी की। महायज्ञ समिति द्वारा सभी आचार्य को सम्मानित किया गया। यज्ञाचार्य धर्मराज पाण्डेय ने कहा की यज्ञ हवन से वातावरण शुद्ध होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में महायज्ञ समिति के अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह, रामदास यादव आदि सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...