बागपत, जून 12 -- जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शहर वासियों को पालिका के चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्हें भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। वह उम्मीद के साथ प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आते हैं। लाइन में लगते हैं। पोर्टल में तकनीकी खराबी के चलते उन्हें बैरंग लौटने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसका मुख्य कारण निगम के पोर्टल में बार-बार खामी आना है। पालिका के कर्मचारियों के मुताबिक काफी संख्या में जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। प्रमाणपत्र न बनने की वजह से कई परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। वहीं, बच्चों के स्कूल के काम सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों में भी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कोर्ट रोड निवासी सुमन देवी ने बताया कि वह सुबह ग्यारह बजे से बेटे का जन्म प्रमाण पत्र लेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.