मोतिहारी, फरवरी 14 -- बताया जाता है कि सरकार ने यह भी निर्देश जारी किया है कि जिस सर्पदंश के मरीज को यह इंजेक्शन पड़ेगा उस मरीज का नाम ,पता, मोबाइल नंबर के साथ साथ कितना इंजेक्शन पड़ा ,किस डॉक्टर ने देख भाल में दवा चला आदि की जानकारी हर रोज सरकारी पोर्टल पर सरकारी अस्पताल को देना है। बताते हैं कि एंटी वेनम इंजेक्शन से सर्पदंश का इलाज कैसे हो इसका गाइड लाइन निजी डॉक्टर को भी जिला अस्पताल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के माध्यम से भेज जाएगा। अस्पताल सूत्र के अनुसार बाढ़ से प्रभावित इलाके में सर्पदंश की घटना अधिक होने पर समय पर दवा की उपलब्धता कम होने से बचाव के लिए नयी व्यवस्था की गयी है। जल्द ही यह व्यवस्था चालू होने जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...