बांदा, जनवरी 13 -- बांदा। संवाददाता चित्रकूटधाम मंडल के सभी कीटनाशक व दवा विक्रेताओं को अब आईपीएमएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा। इसके लिए 20 जनवरी तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उप कृषि निदेशक डॉ.अभय कुमार यादव ने कहा है कि कीटनाशक विक्रेताओं के लिए भारत सरकार की ओर से आईपीएमएस पोर्टल लांच किया गया है। इसमें लाइसेंस धारक सभी कीटनाशक दवा विक्रेताओं का पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। मंडल के जिन कीटनाशी लाइसेंस धारको ने अब तक पोर्टल में पंजीकरण नहीं कराया है, उनको 20 जनवरी तक का अंतिम अवसर दिया गया है। वे अपना पंजीकरण समय के अंदर करा लें। इसके बाद पंजीकरण न कराने पर विक्रेता का कीटनाशी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विक्रेता जिम्मेदार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...