बागपत, जनवरी 4 -- निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत दाखिले की प्रतीक्षा कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभिभावकों को अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि इस बार आवेदन पोर्टल में कई तकनीकी सुधार और निगरानी से जुड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कारण प्रवेश कार्यक्रम तय समय पर जारी नहीं हो सका। विभाग का लक्ष्य है कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जनवरी के मध्य तक कार्यक्रम घोषित हो सकेगा, ताकि महीने के अंत तक आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सके। दरअसल, पिछले वर्षों की तुलना में इस बार निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले आरटीई छात्रों की निगरानी व्यवस्था को और सख्त बनाया जा रहा है। इसके लिए पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे पात्र बच्चों को समय पर और पारदर्शी तरीके से लाभ मिल सके। बताया जा रहा है की पोर्टल का अंतिम चरण का कार्य चल रहा है और जल्...