फरीदाबाद, मार्च 8 -- पलवल। पलवल जिले में ओलावृष्टि, भारी बारिश और तूफान से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पोर्टल नहीं खोले जाने को लेकर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। किसान अपनी फसलों का नुकसान पोर्टल पर अपलोड करने के लिए किसान उपभोक्ता सेवा केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन करीब 100 गांवों में पोर्टल ही नहीं खोला गया है। संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के नेताओं ने कई बार उपायुक्त से मुलाकात कर पोर्टल खोलने की अपील की, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज किसान 11 मार्च को उपायुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। किसान नेता महेंद्र का कहना है कि जिले के लगभग डेढ़ सौ गांवों में फसलों का नुकसान हुआ है, और किसान मुआवजा की उम्मीद में पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे हैं। अगर किसानों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.