रामपुर, जून 23 -- रामपुर। जिले में चार स्थानों पर मक्का की खरीद की जा रही है। इन पर कर्मचारियों को तैनात करते हुए संसाधन जुटाए गए हैं, मगर विभागीय पोर्टल चालू न हो पाने के कारण किसानों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। सरकार जिले में पहली बार 15 जून से मक्का की खरीद करा रही है। किसानों से सरकार ने इस बार जून माह में मक्का खरीद का निर्णय लिया है। इसके लिए किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है। सरकारी आदेश होने के बाद मंडी समिति के साथ ही बिलासपुर और शाहबाद की मंडी में क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन पर कर्मचारी नियुक्त होने के साथ ही सभी तरह की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं, मगर पोर्टल नहीं चलने के कारण किसानों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। बिना पंजीकरण के किसानों से मक्का की खरीद नहीं हो सकती है। इस बार सरकार ने पंजीकरण को लेकर बदलाव भी किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.