मुरादाबाद, जनवरी 31 -- जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम द्वारा जोनल कार्यालयों पर भी व्यवस्था की गई है। जिससे कि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। पोर्टल की सुस्त रफ्तार प्रमाण पत्र के लिए लोगों को भटकने के लिए मजबूर कर रही है। तहसील स्तर पर भी बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं। पोर्टल की खामी दूर करने के लिए निगम अधिकारियों के द्वारा लगातार शासन से पत्राचार किया जा रहा है। उसके बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। शनिवार को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे करूला के मुशर्रत अली, वारसी नगर के मोहम्मद कासिम ने बताया कि वह महीने भर से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। कर्मचारी पोर्टल की सुस्त रफ्तार का हवाला देते हैं। इसके अलावा तहसील की रिपोर्ट भी बड़ी समस्या बन रही है। ज्यादातर लोग एसआईआर...