कानपुर, फरवरी 4 -- संभव दिवस कार्यक्रम में नगर नगर आयुक्त ने पांच जन शिकायतों का समाधान किया। संभव पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने मंगलवार को समीक्षा की। सभी समस्याओं का तत्काल समाधान भी किया गया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें ताकि शिकायतकर्ता को संतुष्टिपरक और स्थायी समाधान प्राप्त हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...