जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- बागबेड़ा के गांधीनगर मोहल्ला में 17 सितंबर की रात गोलीकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बादल समासी (21) और उसके साथ एक किशोर को पुलिस ने गुरुवार रात दबोच लिया। शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी ने बताया कि गोलीबारी की जड़ आपसी विवाद था। मोहल्ले के ही युवक पोपो मुंडा से आरोपी बादल समासी और उसके साथी की गाली-गलौज हुई थी। इसी रंजिश के चलते पोपो मुंडा पर गोली चलाई गई। घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई थी। गुप्त सूचना पर गठित टीम ने गांधीनगर में बादल समासी के घर पर छापेमारी की। वहां से बादल समासी और उसके किशोर साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.