बलरामपुर, मई 9 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़गौ में पानी संस्थान की ओर से किसानों को नत्रजन स्थिरीकरण करने वाले पौधों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि अभी इस क्षेत्र में किसानों द्वारा खाली खेतों में अधिक मात्रा में यूकोलिप्टस व सागौन के पौधों का रोपण किया जाता है। इन पेड़ों के पत्तों के गिरने पर खेतों में एलेलोपैथी प्रभाव के कारण रासायनिक प्रक्रिया घटित होती है, जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति घट जाती है। पानी संस्थान के क्षेत्रीय समन्वयक संजय चौरसिया ने बताया कि एलोपैथी प्रभाव के कारण फसल बीजों के जमाव में बहुत कमी आ जाती है जो कि निरंतर कई वर्षों तक खेतों की मिट्टी में बनी रहती है। इन पेड़ों की तैयार होने की अवधि अधिक होने के कारण लंबे समय तक नुकसान पहुंचाता है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को ऐसे पेड़ों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.